{"_id":"6148da0b8ebc3e88a07f012d","slug":"no-entry-should-be-implemented-to-remove-the-problem-of-jam-chandauli-news-vns6126264155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की आय बढ़ाने तथा विकास कार्यो पर भी जानी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की आय बढ़ाने तथा विकास कार्यो पर भी जानी राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने नगर में जाम की समस्या, नगर में पार्किंग की व्यवस्था, नगर पंचायत की आय बढ़ाने तथा विकास कार्यों के बारे में नगर के व्यवसायियों के साथ चर्चा की। इस दौरान जाम की समस्या से निजात पाने के लिए व्यापारियों ने नो इंट्री की व्यवस्था लागू कराने की मांग की।
बैठक में नगर के वार्ड नं.4 व वार्ड नं. एक में जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने स्थित मेडिकल की दुकानों के ऊपर 33 और दुकानें बनाने, नगर में नागरिकों के मार्निंग वाक के लिए पार्क का निर्माण करने, नगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग स्थल का चयन करने, वार्ड नं. छह स्वीपर बस्ती के पास दुकानें बनाने, सामुदायिक शौचालय के पास पार्क बनाने, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय होकर जाने वाले जर्जर बाईपास मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। इसी तरह वार्ड नं.छह धरकार बस्ती से पुरानी चकिया विभूति नगर मार्ग को ठीक कराने, वार्ड नं. चार कबीर नगर स्थित घटमापुर में नगर पंचायत की जमीन पर पार्क का निर्माण करने, वार्ड नं.11 चिल्ड्रेन पार्क का सुंदरीकरण कराने सहित तमाम बिंदुओं पर व्यापारियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चर्चा की। चर्चा के दौरान व्यापारियों ने नगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए नो-इंट्री लागू करने की मांग की। बैठक में नगर पंचायत के ईओ मेहीलाल गौतम, व्यापार मंडल संरक्षक समिति अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन वर्मा, राजू वर्मा, अजय कुमार शिवजी, कैलाश प्रसाद जायसवाल, बद्री प्रसाद केशरी, शुभम मोदनवाल, विजय विश्वकर्मा, अनिल केशरी, दिनेश कसौधन, मनोज चौहान, पंकज सिंह, राकेश रोशन, गुलाब मौर्या, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, रामनरायण पटवा रहे।