{"_id":"6a3d8e73ca32b51feb0ff2aa","slug":"notices-issued-to-41-coaching-institutes-for-noc-chandauli-news-c-192-1-svns1034-156036-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एनओसी के लिए 41 कोचिंग संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एनओसी के लिए 41 कोचिंग संस्थानों को नोटिस
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर की जांच करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।- सोशल मीडिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने एनओसी के लिए जिले के 41 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
आदेश में कहा गया है संस्थान संचालक जल्द से जल्द अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र ले लें। हालांकि इस समय जहां भी अधिकारी जा रहे हैं, अधिकतर कोचिंग संस्थान बंद मिल रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को नगर के बाद कछवां व अन्य स्थानों पर भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर कोचिंग संस्थान बंद मिले। न तो वहां पर कोई विद्यार्थी दिखे न संचालक मिले। कई जगहों पर तो बोर्ड तक गायब थे।
पंजीकृत और पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर पहले अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने को कहा है। एनओसी मिलने के बाद ही पूर्व में पंजीकृत कोचिंग संस्थानों का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों पर लटके ताले : जमालपुर। लखनऊ में कोचिंग में अग्निकांड के बाद जिले प्रशासन सजग है। बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने जमालपुर क्षेत्र के कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की।
टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कुछ अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों पर ताले लटक गए और संचालक भाग गए। टीम ने मठना, जमालपुर और शेरवा में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवनों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।