{"_id":"6a73988f543d5827740906eb","slug":"pradeep-yadav-and-khushbu-yadav-named-technical-officers-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152539-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रदीप यादव और खुशबू यादव तकनीकी अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रदीप यादव और खुशबू यादव तकनीकी अधिकारी नामित
विज्ञापन
एशियन यूथ एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए प्रदीप यादव व खुशबू यादव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले के कुंडा खुर्द निवासी प्रदीप कुमार यादव और उनकी पत्नी खुशबू यादव का चयन एशियन यूथ एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 7 से 14 अगस्त तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होगी।
भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने दोनों के उत्कृष्ट कार्य और अनुभव को देखते हुए उनका चयन किया है। दोनों तकनीकी अधिकारी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदीप कुमार यादव पीडीडीयू नगर के प्रधान डाकघर में उपडाकपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भारोत्तोलन में पटियाला से डिप्लोमा भी किया है।
वह पड़ाव स्थित गांधीपुरम कॉलोनी में सहदेव यादव भारोत्तोलन प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करते हैं। वहीं, खुशबू यादव राष्ट्रीय सॉर्टिंग हब, वाराणसी कैंट में सॉर्टिंग सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पति-पत्नी के चयन पर एनआईएस कोच सुरेश यादव, रामकृपाल यादव, रजनीश यादव, हरिशंकर यादव, अजय यादव, अतुल मौर्य, राजेश यादव, रामहरि यादव, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह, सुनील प्रजापति आदि ने बधाई दी है। संवाद