फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves made off with jewelry worth lakhs of rupees from a locked house.

Chandauli News: बंद मकान से लाखों रुपये के गहने ले गए चोर

Thu, 06 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with jewelry worth lakhs of rupees from a locked house.
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण समेट ले गए। करीब दो महीने बाद मुंबई से घर लौटी महिला ने जब घर का ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे जेवर गायब थे। घटना की सूचना मिलने शहाबगंज पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

भैसासुर गांव निवासी नारद की पत्नी संगीता का नया मकान गांव के सिवान स्थित सेमरा में है। वह लगभग दो महीने पहले परिवार के साथ मुंबई गई थीं। इस दौरान घर में ताला बंद था। बुधवार को वह घर लौटीं और मेन गेट का ताला खोला तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed