फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Janeshwar Mishra's life is an inspiration for the new generation.

Chandauli News: नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है जनेश्वर मिश्र का जीवन

Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra's life is an inspiration for the new generation.
पीडीडीयू नगर। मानस नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी विचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवाद, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग की आवाज मजबूती से उठाई। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। इस मौके पर कैलाश तिवारी, विनोद मिश्रा, सदानंद पांडेय, अभय पाठक, पवन मिश्रा, संतोष पाठक, पवन तिवारी, रितेश मिश्रा, विक्की मिश्रा, छविनाथ पांडेय, बैजनाथ यादव, डॉ. किशन, परमानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पार्टी के सकलडीहा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल चौहान, धनंजय प्रधान, लक्ष्मण पासवान, आशीष त्रिपाठी, संतोष प्रधान, शिवानंद शर्मा, शुभम चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed