{"_id":"6a7399c1108948ec1e05f41f","slug":"long-queues-of-farmers-for-fertilizer-chandauli-news-c-189-1-svns1013-152556-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खाद के लिए किसानों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खाद के लिए किसानों की लंबी कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारगंज। खाद की समस्या गहराती जा रही है। बुधवार को शिकारगंज सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। किसानों का कहना है कि एक ओर सूखे की मार झेल रहे हैं तो दूसरी ओर खाद की कमी से परेशान हैं।
किसान विकास मंच के नेता सरोज कुमार ने बताया कि शिकारगंज सहकारी समिति में केवल एक ट्रक डीएपी और एक ट्रक एनपीके का वितरण हुआ है, जबकि इस पर 40 गांवों के किसान निर्भर हैं। उनका कहना है कि आधार कार्ड, किसान आईडी सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। ईश्वरी शरण सिंह ने बताया कि प्रति किसान दो बोरी यूरिया दी जा रही है। वहीं, किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने सहकारिता सहायक निबंधक रवि प्रकाश सिंह और एडीसीओ शशि सौरभ राय से शिकायत की।
अधिकारियों ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। शिकारगंज समिति के सचिव द्वारा मांग पत्र भेजते ही डीएपी और यूरिया की आपूर्ति दी जाएगी। इस दौरान वकील यादव, अजीत कुमार, ईश्वरी शरण सिंह, रामकरण चौहान, आदित्य मौर्य, सरोज कुमार यादव, गुरु चरण, राम किशुन, असलम खान और राम अवध यादव सहित अन्य किसान रहे।