{"_id":"6a73983e4db82de4ef02e3f7","slug":"chandauli-team-wins-in-badminton-and-gymnastics-jaunpur-finishes-as-runner-up-chandauli-news-c-189-1-chl1002-152538-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बैडमिंटन और जिम्नास्टिक में चंदौली की टीम जीती, जाैनपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बैडमिंटन और जिम्नास्टिक में चंदौली की टीम जीती, जाैनपुर उपविजेता
विज्ञापन
चंदौली में मंडलस्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चंदौली स्थित इंडोर हाल में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय बैडमिंटन और जिमनास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। चंदौली ने बैडमिंटन के दोनों वर्गों में जीत हासिल की। वहीं, जिम्नास्टिक के बालिका वर्ग में भी विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण तिवारी ने किया। बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जौनपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी चंदौली ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की। इसमें भी जौनपुर की टीम उपविजेता रही।
जिम्नास्टिक बालक वर्ग में गाजीपुर की टीम विजेता बनी, जबकि चंदौली की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में चंदौली की खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें गाजीपुर की टीम उपविजेता रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार, सुनीता गौतम, काव्या द्विवेदी, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।