{"_id":"6534defbbab964b83f07cd30","slug":"rare-species-of-snake-found-near-the-temple-of-pddu-nagar-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीडीडीयू नगर के मंदिर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के सांप, अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की है प्रजाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीडीडीयू नगर के मंदिर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के सांप, अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की है प्रजाति
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित मंदिर के पास अलग-अलग स्थानों शनिवार को दो सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई।
मंदिर के पास मिले दुर्लभ प्रजाति के सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीडीडीयू नगर के शाहकुटी स्थित मंदिर के पास अलग-अलग स्थानों शनिवार को दो सर्प मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्प को अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार ये सांप भारतीय क्षेत्र के लिए दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये अधिकतर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पाए जाते हैं।
शनिवार की सुबह लोग शाहकुटी स्थित मंदिर पर दर्शन पूजन करने पहुंचे। इसी बीच लोगों ने देखा कि एक टोकरी में काले रंग का सर्प है। इस बीच थोड़ी ही दूरी पर पड़े एक झोले में हलचल हुई। देखा गया तो उसमें से लाल रंग का एक सर्प मिला। इससे मंदिर और आस पास के इलाके में खलबली मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दोनों सर्प अपने साथ ले गई । डिप्टी वन रेंजर मुगलसराय रविन्द्र सोनकर के बताया कि एक सर्प ब्लैक कोबरा है जबकि दूसरा रेड सैंड बो है। दोनों ही सर्प दुर्लभ प्रजाति के हैं। ये अधिकतर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पाए जाते हैं।