सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explanation sought for absence of Regional Manager of UP CIDA

Chandauli News: यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought for absence of Regional Manager of UP CIDA
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चन्द्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें जिले में उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकारण मांगने का निर्देश दिया।
Trending Videos

बैठक में सर्वप्रथम रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब सड़कों का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में आवेदन पेंडिंग न रखे जाएं। सभी पात्र आवेदकों को नियमानुसार शीघ्र ऋण स्वीकृत कर समयबद्ध रूप से धनराशि वितरित की जाए।
बैठक के दौरान यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व सूचना के बावजूद बैठक में प्रतिभाग न करना अनुचित है। इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यों की धीमी प्रगति पर भी असंतोष जताते हुए उन्होंने उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीडी डीआरडीए बी.बी. सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed