{"_id":"697e67adc23ebebf0f09fa5e","slug":"chatra-won-the-inaugural-match-in-the-state-level-volleyball-chandauli-news-c-189-1-chl1013-143313-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल में चतरा ने उद्घाटन मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल में चतरा ने उद्घाटन मैच जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। लल्लभ सिंह यादव मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को उदितपुर सुर्रा में दो दिवसीय राज्यस्तरीय बाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच चतरा और नर्मदापुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चतरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31-25 से जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने फीता काटकर किया। इसके बाद सांसद छोटेलाल खरवार और पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने लल्लन सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
सांसद छोटेलाल खरवार ने इस अवसर पर कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और ऊर्जा का संचार करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और समाज को एकजुट करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
आयोजन गोविंद सिंह यादव (सब इंस्पेक्टर) ने किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामविलास यादव और अचल सिंह रहे। संवाद
Trending Videos