सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eklavya is a source of inspiration for tribal society: MP

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं एकलव्य : सांसद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eklavya is a source of inspiration for tribal society: MP
विज्ञापन
नौगढ़। आदिवासी बनवासी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को बसौली गांव में वीर एकलव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि महान धनुर्धर एकलव्य आदिवासी समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनका त्याग और समर्पण यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल और चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि एकलव्य ने गुरु भक्ति और साधना से जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आज भी समाज को दिशा देता है। आदिवासी समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान की ओर बढ़ना चाहिए।
चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि एकलव्य ने अपने परिश्रम और तपस्या से यह साबित किया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र एडवोकेट और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू उपस्थित रहे। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिरहा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार ओमप्रकाश दीवाना, धुरमेंद्र सोलंकी और गायिका रुचि यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।
इसका संचालन जयप्रकाश उर्फ शेरू यादव ने किया। समिति अध्यक्ष सूर्यभान कोल, श्यामलाल कोल और कैलाश यादव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अजय कोल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed