सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tandakala team defeated Saifpur by 1-0.

Chandauli News: टांडाकला की टीम ने सैफपुर को 1-0 से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tandakala team defeated Saifpur by 1-0.
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंतरजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच शनिवार को भी दिखा। टांडाकला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नादी की टीम को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
Trending Videos

खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि सरौली ग्राम प्रधान अनिल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक लगाकर मैच का शुभारंभ किया। 80 मिनट के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। खेल के पहले हाफ में दोनों टीम की बराबरी रही। पहले हाफ की समाप्ति के बाद टांडाकला टीम के रेहान ने एक गोल लगा कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। टांडाकला की टीम कर अगले चक्र में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर अमित पांडेय, अमित सिंह, विनोद, निखिल, खालिद, अनिल, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed