{"_id":"69bba3069bdb0ad9d50ce69e","slug":"slab-of-under-construction-railway-overbridge-collapses-in-chandauli-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम पर सवाल: चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान अचानक हुआ हादसा; मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम पर सवाल: चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान अचानक हुआ हादसा; मजदूर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय के समीप बनौनी खुर्द गांव के पास बुधवार की रात ढलाई के दौरान अचानक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया। हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हुआ।
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिला मुख्यालय के समीप बनौली खुर्द गांव में हावड़ा-गया रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक स्लैब ढलाई के दौरान बुधवार की रात अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गैर-जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
क्या है मामला
देर रात दो पिलरों के बीच स्लैब की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा स्लैब भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर किसी इंजीनियर की मौजूदगी नहीं थी और सेंटरिंग के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही थी। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सामग्री और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार लोग मौके से नदारद हो गए। वहीं, रेलवे के अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन