सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STF arrested a man with a reward of Rs 50,000.

Chandauli News: 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
STF arrested a man with a reward of Rs 50,000.
विज्ञापन
चंदौली कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में नामजद और ढाई साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी एजाज को एसटीएफ ने बुधवार को मझवार रेलवे स्टेशन के सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चंदौली पुलिस के हवाले कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया आरोपी एजाज मेरठ जिले के बपारसी गांव का रहने वाला है। बताया कि एजाज के खिलाफ वर्ष 2022 में गो-तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके विरूद्ध चंदौली कोतवाली में वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed