फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stray animals have become a nuisance for pedestrians and motorists.

Chandauli News: छुट्टा पशु राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बने मुसीबत

Tue, 18 Aug 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Stray animals have become a nuisance for pedestrians and motorists.
नौगढ़ थाने के बाहर पशुओं का झुंड। संवाद
चकिया-मधुपुर मार्ग पर एसएच-97 पर घूम रहे छुट्टा पशु राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क पर दर्जनों की संख्या में पशुओं के घूमने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में सैलानी भी आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय सड़क पर पशुओं की संख्या बढ़ जाती है। अंधेरे में वाहन चालकों को पशु दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात में सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के राजदरी, औरवाटांड़ और छान पाथर जलप्रपात जाने वाले सैलानी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। पिछले सप्ताह मिर्जापुर से आए सैलानी राजदीप और अजय प्रताप सड़क पर घूम रहे पशुओं को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed