सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teacher riding a bike dies after being hit by a truck; another injured.

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher riding a bike dies after being hit by a truck; another injured.
विज्ञापन
भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार प्रधानाध्यापक लाल बाबू गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया सुबह 6 बजे प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ बाइक से चैनपुर प्रखंड के बजडीहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जा रहे थे। उनके साथ रोहतास निवासी शिक्षक वीरेंद्र कुमार भी बाइक पर सवार थे। भभुआ-चैनपुर मार्ग स्थित एनएच-219 पर दतियांव मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। लाल बाबू की पत्नी सरोज देवी भी सोनहन क्षेत्र के पिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed