{"_id":"69f3ad6e91f10e660a0c4e2b","slug":"the-in-charge-medical-officer-is-angry-about-the-foundation-being-built-with-third-grade-bricks-chandauli-news-c-189-1-svns1012-147900-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएससीई बोर्ड : 10वीं में रश्मी सिंह और 12वीं में अन्वेषा ने जिले में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएससीई बोर्ड : 10वीं में रश्मी सिंह और 12वीं में अन्वेषा ने जिले में किया टॉप
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सेंट मैरी स्कूल में टॉपर को मिठाई खिलाती शिक्षिका। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में रश्मी सिंह ने 97.6 अंक प्राप्त करके जिला टॉपर बनी। वहीं, 12वीं में अन्वेषा ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रहीं हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। जिले में सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल हिनौली, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल धानापुर और सेंट जॉन्स स्कूल कटसिला में 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं, जबकि आईएससी 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक हुईं। परीक्षाएं समाप्त होने के एक माह के भीतर रिजल्ट जारी कर दिए गए। सेंट मेरी स्कूल हिनौली बृहद सिंह 95.60 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, भावेश 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं में सेंट जांस स्कूल कटसिला के सगुन सिंह 94.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे जबकि 94.4 प्रतिशत अंक लाकर इसी विद्यालय की समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। सेंट जॉस स्कूल में 10वीं में अनुष्का को 94.5 प्रतिशत, प्रियांशु को 92.5 प्रतिशत जबकि अनंत को 92.3 प्रतिशत अंक हासिल हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोबी जोन ने सफल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी लगन, समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए शुभकामनाएं दी। सेंट मेरी स्कूल के 12वीं में विज्ञान वर्ग में नादिया नसीर ने 94 प्रतिशत, अनिश कुमार आर्य ने 86.50 प्रतिशत ओर अनुष्का यादव 85.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में अंशिका सिंह 91.50 प्रतिशत, सांभवी श्रीवास्तव 88.50 प्रतिशत और काव्या भारुका 85.50 प्रतिशत, कला वर्ग में मोहम्मद कामरान 93.75 प्रतिशत, खुशी कुशवाहा 93.50 प्रतिशत जबकि शाश्वत चौबे 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर टिस्सी थॉमस, उप प्रधानाचार्या सिस्टर जूली, सिस्टर नम्रता आदि ने सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में श्रेया ने लहराया परचम
सकलडीहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की बिटिया श्रेया ने सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले का नाम रौशन किया है। श्रेया ने सफलता का श्रेय अपने पिता और माता सहित शिक्षकों को दिया है। श्रेया ने आईएएस बनकर राष्ट्र सेवा करने की बात कही।
10 वीं में टॉपर
नाम प्रतिशत स्कूल
रश्मी सिंह 97.6 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
वृहद सिंह 95.6 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
अनुष्का 94.5 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
भावेस 94.8 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
प्रियांशु कुमार सिंह 92.5 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
अनंत नरायन सिंह 92.3 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
चाहत सिंह 88 स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, धानापुर
प्रिंस कुमार 88 स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, धानापुर
12वीं में टॉपर
नाम प्रतिशत स्कूल
अन्वेषा सिंह 96.4 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
सगुन सिहं 94.8 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
समृद्धि 94.4 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
मो. कामरान 93.75 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
खुशी 93. 5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
शास्वत 93.25 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
अंशिका 91.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
सांभवी 88.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
काव्या भारुका 88.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
Trending Videos
सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में श्रेया ने लहराया परचम
सकलडीहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की बिटिया श्रेया ने सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले का नाम रौशन किया है। श्रेया ने सफलता का श्रेय अपने पिता और माता सहित शिक्षकों को दिया है। श्रेया ने आईएएस बनकर राष्ट्र सेवा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 वीं में टॉपर
नाम प्रतिशत स्कूल
रश्मी सिंह 97.6 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
वृहद सिंह 95.6 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
अनुष्का 94.5 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
भावेस 94.8 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
प्रियांशु कुमार सिंह 92.5 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
अनंत नरायन सिंह 92.3 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
चाहत सिंह 88 स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, धानापुर
प्रिंस कुमार 88 स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, धानापुर
12वीं में टॉपर
नाम प्रतिशत स्कूल
अन्वेषा सिंह 96.4 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
सगुन सिहं 94.8 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
समृद्धि 94.4 सेंट जाॅंस स्कूल, कटसिला
मो. कामरान 93.75 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
खुशी 93. 5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
शास्वत 93.25 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
अंशिका 91.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
सांभवी 88.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
काव्या भारुका 88.5 सेंट मेरी स्कूल हिनौली
