फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tiranga in hand, patriotic songs on the lips.

Chandauli News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने

Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tiranga in hand, patriotic songs on the lips.
चकिया में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवाद
चकिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपद में देशभक्ति का उल्लास छाने लगा है। बुधवार को चकिया में भाजपा विधायक और चेयरमैन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग भारत माता के जयकारे लगाते सड़कों पर निकले। इस दौरान लोगों ने देश की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा लहराते हुए निकले लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed