{"_id":"6a7a3a1bc69e165bba09ce28","slug":"tiranga-in-hand-vande-mataram-on-the-lips-patriotism-was-on-display-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152792-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाथों में तिरंगा, लबों पर वंदे मातरम, दिखी देशभक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाथों में तिरंगा, लबों पर वंदे मातरम, दिखी देशभक्ति
विज्ञापन
धानापुर में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को विकासखंड धानापुर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा में विकासखंड के सभी पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। कर्मचारियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दाैरान युवाओ में गजब का उत्साह देखने को मिला।