फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Training for Panchayat Assistants on OSR and Panchayat Development Plan

Chandauli News: पंचायत सहायकों को ओएसआर और पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण

Tue, 11 Aug 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Training for Panchayat Assistants on OSR and Panchayat Development Plan
विकास खंड सभागार में सोमवार को पंचायत सहायकों के लिए राजस्व वृद्धि (ओएसआर) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर पुष्पा सिंह और शैलजा उपाध्याय ने पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया। इसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मास्टर ट्रेनरों ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों, ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ब्लॉक और जिला पंचायत विकास योजना तथा पोर्टल पर पंचायत विकास योजना अपलोड करने और प्रोफाइल सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान ऑपरेटर विजय यादव, पंचायत सहायक अध्यक्ष राजकुमार यादव, वंदना यादव, मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता, ब्लॉक सचिव धर्मेंद्र भारद्वाज, मदन साहनी समेत अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed