फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trailer rams into auto returning from picnic; youth dies.

Chandauli News: पिकनिक से लौट रहे ऑटो को टेलर ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Trailer rams into auto returning from picnic; youth dies.
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा। संवाद
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मुगलसराय-चकिया मार्ग पर बिठवल गांव के पास तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गंजख्वाजा निवासी कुछ लोग मंगलवार को लतीफशाह में पिकनिक मनाने गए थे। देर शाम वे ऑटो से वापस गंजख्वाजा लौट रहे थे। ऑटो में ग्राम प्रधान सूरज समेत पांच लोग सवार थे। बिठवल गांव के समीप पहुंचते ही सामने से अथवा पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंजख्वाजा निवासी राहुल (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम प्रधान सूरज, विशाल, लड्डू और ऑटो चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बबुरी किशोर मिश्रा ने बताया कि हादसे के आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed