सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two cars parked outside the house were vandalized by goons

Chandauli News: घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को मनबढ़ों ने तोड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two cars parked outside the house were vandalized by goons
कुढ़े खुर्द गांव में तोड़ा गया मारुति वेन। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

मुगलसराय के कूढ़े खुर्द गांव में मंगलवार की रात में मनबढ़ों ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को तोड़ दिया। पीड़ित बनारसी यादव ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर तीन व्यक्तियों पर ईर्ष्यावश घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कूढ़े खुर्द निवासी बनारसी यादव ने बताया कि उनके पास टाटा सूमो और मारुति वैन है। दोनों वाहनों को वह प्रतिदिन घर के पास स्थित चौराहे पर खड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई की देर रात करीब 1:15 बजे अचानक तेज आवाज हुई। जब वह बाहर निकले तो देखा कि दोनों गाड़ियों के शीशे टूटे थे। हैरानी की बात यह रही कि आसपास खड़े अन्य लोगों के वाहन पूरी तरह सुरक्षित थे। पीड़ित ने बताया कि 12 अप्रैल 2025 को भी उनके वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed