{"_id":"6a0ea1c26aa5b142020a014a","slug":"video-dusk-falls-crowd-drinkers-gathers-making-difficult-for-passersby-walk-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा, राहगीरों का चलना मुश्किल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा, राहगीरों का चलना मुश्किल; VIDEO
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहा से लेकर अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर गेट तक शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। आलम यह है कि राहगीरों के साथ महिलाओं और छात्राओं का गुजरना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि नशे में धुत युवक छात्राओं व महिलाओं पर छींटाकशी करने से भी बाज नहीं आते। मंगलवार की देर रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
जीटी रोड पर इंडियन ऑयल पाइपलाइन के समीप रात के आठ से 11 बजे तक शराबियों का जमघट लगा रहा। इस दौरान गाली-गलौज, आपस में मारपीट के साथ राहगीरों से भी अभद्रता भी की गई। विरोध करने पर शराबी झगड़ा करने पर उतारू हो जा रहे थे। शराबियों के उत्पात से आसपास के दुकानदार भी परेशान रहे। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और चिह्नित स्थानों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।