सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Youths Arrested for Stealing Wheat from a Car

Chandauli News: कार से गेहूं चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two Youths Arrested for Stealing Wheat from a Car
मारूफपुर चौकी से चोर को बलुआ थाने ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना के मारूफपुर चौकी क्षेत्र के हसनपुर-तीरगांवा में हीरालाल यादव के घर से शनिवार की देर रात चोर कार से गेहूं चोरी कर फरार हो गए थे। भागते समय घर के सामने मौजूद एक व्यक्ति ने उनकी पहचान कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
Trending Videos

गांव निवासी हीरालाल यादव ने अपने घर में गेहूं काटकर रखा था। शनिवार की देर रात कार से आए चोर तीन बोरा गेहूं लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना घर के सामने स्थित मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसे लगा कि गेहूं किसी को दिया जा रहा है, लेकिन कुछ देर बाद दरवाजा खुला देख संदेह हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि गेहूं ले जाने वालों को वह पहचानता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के बताए आधार पर तारगांव निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी और मारूफपुर निवासी अनुज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किया गया गेहूं भी बरामद हुआ है। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed