{"_id":"6a305a401f36035321031abe","slug":"ubi-branch-damaged-by-fire-strong-room-safe-chandauli-news-c-189-1-svns1012-149984-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आग से यूबीआई शाखा को नुकसान, स्ट्रांग रूम सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आग से यूबीआई शाखा को नुकसान, स्ट्रांग रूम सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या-3 शमशेर नगर स्थित किराये के भवन में वर्ष 1974 से संचालित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) शाखा में रविवार रात लगी आग के बाद सोमवार को बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव सिंह समेत विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बैंक का कैश और ग्राहकों के लॉकर पूरी तरह सुरक्षित हैं। ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए शाखा के समीप स्थित एक भवन में सीमित बैंकिंग सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। वहीं, 25 हजार रुपये से अधिक के लेनदेन और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए नगर सीमा से सटे मुहम्मदाबाद ग्राम पंचायत स्थित यूबीआई शाखा से संचालन की व्यवस्था की गई है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, अग्निकांड में फर्नीचर, एसी, सोलर सिस्टम, कूलर, पंखे, कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कुछ आवश्यक अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, बैंक की ऊपरी मंजिल पर सुरक्षित रखी गई प्रमुख फाइलों और दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कोतवाली पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सकी। विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक आकलन में करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई है।
शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर इसी भवन में जल्द बैंक का नियमित संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य संसाधनों की खरीद के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव सिंह ने मुहम्मदाबाद शाखा का भी निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। इस दौरान बीमा कंपनी और सोलर सिस्टम से जुड़े अधिकारियों ने भी बैंक पहुंचकर जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रबंधक राजेश नागवंशी, उप प्रबंधक अभिषेक, शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।