सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers raised slogans against the failure to replace the blown transformer.

Chandauli News: फुंका ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against the failure to replace the blown transformer.
सकलडीहा के ताजपुर में ट्रांसफार्मर के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा। ताजपुर चौहान और यादव बस्ती में एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर के समीप खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली का बिल बढ़ रहा है। बिल का भुगतान भी किया जा रहा है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है। इसके लिए 60 से अधिक कनेक्शनधारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से शिकायत ऑनलाइन किया गया। विभागीय अधिकारी रोज आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
एसडीओ सियाराम ने बताया कि जेई को बोलकर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। विरोध में सुभाष पांडे सतीश, बृजेश यादव, प्यारे चौहान, सुनील चौहान, इसराइल लच्छन चौहान, महेंद्र चौहान, तेजू यादव, मुंशी चौहान, तुलसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed