सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wife used her own money to get her husband drunk fed him chicken and then killed him

UP: बीवी ने कत्ल से पहले पति को अपने पैसों से पिलाई शराब, मुर्गा खिलाया, फिर प्रेमी संग गला घोंटकर मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, धीना (चंदौली) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Feb 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को मकरंद बिंद (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद उसकी पत्नी बिंदा देवी और उसके प्रेमी रामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी विशाल की तलाश जारी है।

Wife used her own money to get her husband drunk fed him chicken and then killed him
मकरंद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव में सोमवार को हुई मकरंद बिंद (55) की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मकरंद की पत्नी का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध है। यह बात मकरंद को नागवार लगती थी, इससे नाराज होकर उसकी पत्नी ने अपने पैसे से पहले पति को मुर्गा खिलाया, शराब पिलाई। फिर प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी थी। आरोपी महिला मकरंद की तीसरी पत्नी है।

Trending Videos

धीना थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मकरंद बिंद (55) की मौत हो गई। मकरंद ने तीसरी शादी की थी। वह पत्नी बिंदा देवी के साथ रहता था। दंपती के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने मकरंद की पत्नी बिंदा देवी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में बिंदा टूट गई और उसने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को बिंदा ने खुद के पैसे से घर पर शराब और मुर्गा मंगवाया। इसके बाद मकरंद और उसके मित्र रामदेव ने एक साथ बैठकर शराब पी। रामदेव के साथ बिंदा का प्रेम संबंध है।

जब मकरंद नशे में हो गया, तब पत्नी ने अपने परिचित विशाल को भी बुला लिया। तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर मकरंद का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवक भाग गए। इसके बाद बिंदा ने खुद पुलिस को बुलाया और बताया कि अत्यधिक शराब पीने से पति की मौत हो गई है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बिंदा और रामदेव के बीच प्रेम संबंध है और यह बात मकरंद को नागवार लगती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। 

अच्छे दोस्त थे रामदेव और मकरंद
धीना। थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव के रहने वाले मकरंद और रामदेव अच्छे दोस्त थे। रामदेव का मकरंद के घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था।  

मकरंद बिंद की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी बिंदा और उसके प्रेमी रामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। - दिलीप श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष, धीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed