सकलडीहा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से पैदा हो रहीं समस्याओं के कारण बिजली उपभोक्ताओं परेशान हैं। मंगलवार को तहसील गेट पर तेंदुईपुर सहित कई गांवों की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम कुंदन राज कपूर और विद्युत निगम के एक्सईएन को पत्रक सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करेंगी।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कि स्मार्ट मीटर उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। उनका कहना था कि एक रुपये बिजली का बिल बकाया होने पर भी बिजली काट दी जा रही है। सलाइट कटने के बाद भी बिल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सकलडीहा स्थित ग्रामीण उपकेंद्र से संबंधित गांवों में गेहूं की कटाई हो जाने के बाद भी कुछ किसान नेताओं के कहने पर बिजली दिन में बंद की जा रही है। इसे चालू कराने की मांग की। यह आरोप भी लगाया कि स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल भी अधिक आ रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को हटाकर बिजली बिल की पुरानी व्यवस्थाएं लागू करने की मांग की। चेताया कि जल्दी प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वे उसे खुद ही उखाड़ देंगी। इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि शिकायतों की जांच हो रही है। प्रदर्शन में पूनम चौहान, बेला, उर्मिला, सुरसती, सुमन, मालती, तेतरा, पुष्पा, सुदामी, अविका, उषा, हरमनी, गीता, संगीता, अनिता, कलावती, उर्मिला आदि रहीं।
कमेंट
कमेंट X