{"_id":"69e7d7e320e87bca200b8bfe","slug":"workers-on-the-line-will-receive-jaggery-chickpeas-and-lemon-water-chandauli-news-c-189-1-svns1012-147434-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लाइन में काम करने वालों को मिलेगा गुड़, चना और नीबू-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लाइन में काम करने वालों को मिलेगा गुड़, चना और नीबू-पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कार्यरत लोको पायलट, गार्ड, टीआरडी, एसएंडटी सहित लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नीबू-पानी, गुड़, चना और ओआरएस की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्णय पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय हाजीपुर में महाप्रबंधक कार्यालय में केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन की मांग पर कर्मचारियों के हित में कई और निर्णय भी लिए गए।
बैठक में यूनियन ने रेल कर्मियों के कैंसर, किडनी, पैरालाइसिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों में कर्मचारियों की सहायता 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख करने, एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए 10 हजार रुपये की सहायता करने, उच्च तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की राशि दोगुना करने की मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के बच्चे को 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को टैबलेट देने, आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए कर्मचारियों की सहायता राशि 2 लाख रुपये करने, सेंट्रल अस्पताल और मंडलों में फिजियोथेरेपिस्ट, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक व एक्यूप्रेशर से संबंधित डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की गई। पूर्व मध्य रेलवे के सभी हॉलिडे होम्स का कायाकल्प करने, स्पोर्ट्स फंड का सही तरीके से उपयोग करने के लिए फंड का आडिट करने व सभी खेलों में फंड का उपयोग करने की भी मांग की। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक में रेलवे की ओर से केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि कमेटी में शामिल प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी प्रभात कुमार आदि रहे। यूनियन की ओर से यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, महासचिव मृत्युंजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त महासचिव रत्नेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X