सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   History-Sheeter Opens Fire After Being Confronted Over Obscene Remarks; Attacks with Sticks and Batons; FIR for Attempted Murder Filed Against Seven Individuals.

Chandauli News: अश्लील टिप्पणी से रोका तो हिस्ट्रीशीटर ने झोंका फायर, लाठी डंडे से हमला, सात पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
History-Sheeter Opens Fire After Being Confronted Over Obscene Remarks; Attacks with Sticks and Batons; FIR for Attempted Murder Filed Against Seven Individuals.
रेवसा में हमले के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में हजरत अंजान शहीद बाबा के उर्स पर कव्वाली कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करना गांव के फरमान को भारी पड़ गया। आरोप है कि रात करीब एक बजे स्काॅर्पियो से घर लाैटते समय फरमान को हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।
Trending Videos

आरोपियों ने ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर स्काॅर्पियो के शीशे तोड़ दिए। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्काॅर्पियो में बैठे लोगों ने अंदर ही रहकर खुद को किसी तरह बचाया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर अपने घरों में घुस गए और छतों से पथराव कर दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती सहित मुन्ना, भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान और मयंक पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि गांव में हजरत अंजान शहीद बाबा के उर्स पर कव्वाली कार्यक्रम चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। महिलाओं और लड़कियों पर कुछ युवक अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। गांव निवासी फरमान ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। रात करीब एक बजे जब फरमान अपने परिजनों के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती ने उस पर हमला कर दिया। सूचना पर डायल 112 के साथ क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह व अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

32 मामलों में आरोपी है धर्मेंद्र, दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया
हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती के खिलाफ अलीनगर थाने में लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट समेत करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। वह करीब दो महीने पहले ही मिर्जापुर जेल से छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed