{"_id":"69e1445adad29a4c0e0ef45d","slug":"young-biker-dies-in-collision-with-bus-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147220-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/धरहरा (चंदौली)। डेढ़ावल चौकी के समीप सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर उकनी विरमराय गांव के मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान वाराणसी के मड़ुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित महेशपुर निवासी साजन बिंद (35) के रूप में हुई है। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत था और अपने ससुराल कमालपुर जा रहा था। उकनी विरमराय गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई थी। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Trending Videos