{"_id":"6a7b647c681954ecaf0861d6","slug":"11-injured-as-e-rickshaw-overturns-three-referred-to-district-hospital-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134893-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ई-रिक्शा पलटने से 11 लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ई-रिक्शा पलटने से 11 लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर
Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 08 हादसे के बाद घायल को ले जाती एंबुलेंस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में काली घाटी के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत 11 सवारियां घायल हो गईं।
घायलों में तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया, इनमें एक बच्ची समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी आधार कार्ड बनवाने गए थे।
यह हादसा कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ई-रिक्शा मानिकपुर से गाढ़ा कछार की ओर जा रहा था। घायलों को तत्काल दो एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुधअनिया निवासी कृष्णा देवी (24), बेटी अंशिका (7), गाढ़ा कछार निवासी रानी देवी (40) गंभीर रूप से घायल हुए।
इन तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों में रानी देवी की बेटी राधा देवी (8) भी शामिल हैं। उजेरिया, प्रांशु (7), साधना देवी (15), चुनकी देवी (37), मीरा देवी और सुमित (10) भी घायल हुए। कौबरा निवासी चालक शुभम को भी चोटें आईं।
श्रीपाल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा में सवार बच्चे आधार कार्ड बनवाने के लिए मानिकपुर आए हुए थे। मानिकपुर से लौटते समय यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।