सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A woman who went to collect tendu leaves was attacked by a bear and referred to the hospital.

Chitrakoot News: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला, रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 09 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to collect tendu leaves was attacked by a bear and referred to the hospital.
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व के मिरगादोन जंगल में मंगलवार सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। वो महिलाओं के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। हमले में घायल महिला की सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




मारकुंडी निवासी लीला रावत पर मादा भालू ने अपने शावकों के साथ हमला किया। साथी महिलाओं ने डंडों व पत्थरों से भालू को भगाकर लीला को बचाया। भालू के दोबारा हमले से लीला के चेहरे, पीठ, पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं ने घायल लीला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मो नदीम रियाज ने जंगल में हिंसक जानवरों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों को रिजर्व में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed