{"_id":"6a2858f0bfef58be540dd3ae","slug":"weather-changes-mood-drizzle-amid-42-degree-temperature-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-132234-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मौसम का बदला मिजाज, 42 डिग्री तापमान के बीच बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मौसम का बदला मिजाज, 42 डिग्री तापमान के बीच बूंदाबांदी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जिससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी। बादल होने से उमस ने लोगों को बेहाल किया।
दोपहर बाद आकाश में बदली छाई रही और तेज हवा चली। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। राकेश अग्रवाल ने बताया कि दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बादलों के कारण उमस भरी गर्मी भी महसूस हुई, लेकिन शाम की बूंदाबांदी ने राहत दी। पिछले सप्ताह आई आंधी में बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे तीन सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों तक बाधित रही। इस बार भी आंधी आने की आशंका से ग्रामीण डरे हुए हैं।
गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने मौसम का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि शाम और सुबह के समय बदली छाई रहेगी। दोपहर में तापमान अधिक रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम के मिजाज से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आंधी की चिंता बनी है।