{"_id":"69a9c1ab5f3b205bf80cbe55","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-during-treatment-after-being-hit-by-a-car-his-family-created-a-ruckus-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127880-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
05 सीकेटीपी-01-जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते परिजनों के साथ गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुनहा पुरवा के पास बुधवार की रात कार की टक्कर से एक किशोर सहित दो युवक घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं किशोर को रेफर कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर सपाइयों के साथ शव रखकर धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। एडीएम व एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन धरना से उठे।
भीषमपुर इटरौर निवासी रसिक लाल ने बताया कि उसका बेटा गोलू उर्फ शैलेंद्र सिंह (20) व उसका गांव निवासी साथी मंजीत (15) रात करीब 10 गांव से कर्वी के लिए निकले थे। चुनहा पुरवा के पास पहुंचते ही कार ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रात को ही मंजीत के परिजन उसको लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।
रसिक लाल ने आरोप लगाया कि रात की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसके बेटे को देखा तक नहीं है, केवल मौजूद कर्मचारी ही देखते रहे। इससे बेटे की मौत हो गई। जबकि उसने हालत के बारे में कई बार पूछा था कि कोई दिक्कत हो तो रेफर कर दीजिए, लेकिन डाॅक्टर ने रेफर नहीं किया था। सुबह मौत की जानकारी होने पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह पटेल, बसपा नेता रोहित सिंह पटेल सहित कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल गेट पर शव रखकर हंगामा करने लगे, साथ ही मौके पर डीएम के आने की मांग करने लगे।
सूचना पर एडीएम चंद्रशेखर, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, कोतवाल श्याम प्रताप पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद परिजनों व सपाइयों ने कर्वी से देवांगना रोड भी जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी को हटाकर जमा नहीं लगने दिया। इस बीच कई बार पुलिस व नेताओं में झड़प भी हुई। डॉक्टर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप
रसिक लाल का आरोप है कि रात में सड़क दुर्घटना में घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे उसके बेटे गोलू और मंजीत का इलाज के बजाय डॉक्टर होली पर्व रंग खेलने में व्यस्त रहे। उसने कई बार मिन्नतें की, तब जाकर वार्ड ब्वाय व अन्य ने इलाज करना शुरु किया लेकिन डॉक्टर देखने तक नहीं पहुंचे।
-- -- -- --
पुलिस पर पिटाई का आरोप
गोलू की इलाज के दौरान मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर कर्वी देवांगना रोड जाम लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मना किया तो जबरदस्ती करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे तो पुलिस ने पीट कर रोड से हटवा दिया। कई महिलाओं व पुरुषों को भी पीटा है।
Trending Videos