{"_id":"6a45531a56f1f3bf20022691","slug":"agriculture-minister-appeals-for-water-conservation-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-133157-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कृषि मंत्री ने की जल संरक्षण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कृषि मंत्री ने की जल संरक्षण की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्षा की कमी से गहराते जल संकट को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जल संरक्षण की अपील की है। उन्होंने किसानों को कम पानी वाली फसलें उगाने की सलाह दी और कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ किया।
शाही ने एल नीनो के प्रभाव पर आयोजित गोष्ठी में सूखे जलस्रोतों और गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्राम प्रधानों और किसानों से बारिश का पानी सहेजने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया। मंत्री ने कोदो, ज्वार और बाजरा जैसी कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। डीएपी और यूरिया के दाम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी को अरहर, धान और अन्य फसलों की विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बसंत पंडित, संयुक्त निदेशक अभय कुमार सिंह, उप निदेशक उत्तम कुमार त्रिपाठी, कमला शंकर गुप्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।