{"_id":"6a6f88d448d6c1eae1077263","slug":"cash-and-goods-stolen-from-two-shops-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1007-150395-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 11- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार। संवाद
फोटो 12- अतर्रा-नरैनी मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
ग्रामीणों ने अतर्रा-नरैनी मार्ग पर जाम लगाकर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अतर्रा ग्रामीण के गर्गन पुरवा में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। घटना से नाराज दुकानदारों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह अतर्रा-नरैनी मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के विरुद्ध नाराजगी जताई।
गांव निवासी प्रदीप गर्ग ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे किराना दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और किराने का सामान व गोलक में रखे करीब पांच हजार रुपये ले गए। पीड़ित ने करीब 3.50 लाख रुपये की चोरी का अंदेशा जताया है। इसी दौरान चोर बगल में स्थित सब्जी विक्रेता रतन सिंह की दुकान का भी ताला तोड़कर गोलक में रखे लगभग तीन हजार रुपये लेकर भाग गए।
रविवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने दोनों दुकानों के शटर खुले देख दुकानदारों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने टूटे ताले और सामान गायब देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। करीब 30 मिनट में जाम समाप्त किया। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।