फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Madfa Hill's Panchmukhi Shiva Temple Lacks Development

Chitrakoot News: मड़फा पहाड़ का पंचमुखी शिव मंदिर विकास से दूर

Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Madfa Hill's Panchmukhi Shiva Temple Lacks Development
फोटो 02 सीकेटीपी 22 मड़फा पहाड़ पर स्थित पंचमुखी मंदिर। संवाद
विज्ञापन


फोटो 02 सीकेटीपी 23 मड़फा पहाड़ पर स्थित पंचमुखी मंदिर जाने वाली सीढ़ियां। संवाद
फोटो 02 सीकेटीपी 24 मड़फा पहाड़ पर स्थित पंचमुखी मंदिर में दर्शन करते भक्त। संवाद
-बिजली न पानी की सुविधा, मंदिर की 600 सीढ़ियों पर रेलिंग भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के मानपुर गांव के पास ऋषि मांडव्य की तपोभूमि रही मड़फा पहाड़ पर भगवान शंकर का पंचमुखी शिवमंदिर है। दुर्गम पहाड़ी पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में पहुंचना आसान नहीं है। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इस स्थान पर न तो बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही सीढ़ियों पर रेलिंग। जंगली इलाका होने से श्रद्धालुओं को अनहोनी का अलग से डर सताता है।
भरतकूप से करीब दस किलोमीटर दूर मड़फा पहाड़ पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर है। यहां तक पहुंचने के लिए 600 सीढ़ियां हैं। इसी पहाड़ पर ऋषि मांडव्य ने तपस्या की थी और यही पर चंदेलकालीन किला भी बना है, हालांकि यह किला खंडहर हो चुका है। भरतकूप निवासी देशराज गर्ग, कल्लू गुप्ता और दिनेश सिंह कहते हैं कि मंदिर में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु पहाड़ के नीचे लगे हैंडपंप से पानी लेकर पहुंचते हैं। सीढ़ियों पर रेलिंग न होने से चढ़ने-उतरने में डर लगता है। पहाड़ के नीचे बने सामुदायिक शौचालय भी वर्षों से बंद है।
विज्ञापन

यह इलाका एक दशक से अधिक समय तक दस्यु प्रभावित रहा लेकिन अब श्रद्धालु मड़फा पहाड़ पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर को दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु राम खेलावन और नंद किशोर मिश्रा ने बताया कि सावन माह में यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार-----

मड़फा पहाड़ मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया है। यहां पर बने किलों का इको टूरिज्म योजना से कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।-बीके शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed