{"_id":"6a6f8738f483dedbb9036e29","slug":"youth-hurt-by-the-removal-of-a-hanuman-statue-threatened-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134504-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हनुमान प्रतिमा हटाने से आहत युवक ने खुदकुशी की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हनुमान प्रतिमा हटाने से आहत युवक ने खुदकुशी की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। कोटरा खांभा के टिटिहिरिया गांव में हनुमान प्रतिमा की स्थापना को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। युवक ने उप जिलाधिकारी समेत दो अधिकारियों पर प्रतिमा को चारपाई पर ले जाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अगर प्रतिमा पुराने स्थान पर नहीं पहुंची तो वह नदी में कूद कर आत्महत्या कर लेगा।
युवक पिंटू निषाद ने वीडियो वायरल कर ये आरोप लगाए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पिंटू के अनुसार गांव की बंजर भूमि पर 150 वर्ष पुराने चबूतरे के पास गुरु पूर्णिमा पर ग्रामीणों ने हनुमान प्रतिमा स्थापित की थी। प्रशासन ने प्रतिमा को चारपाई पर रखकर हटवा दिया था। पिंटू ने आरोप लगाया कि अधिकारी दूसरे पक्ष से मिले हुए हैं और पुलिस उसके परिजनों को धमका रही है। पिंटू ने डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -
आरोप निराधार है। जिस स्थान पर प्रतिमा रखी गई थी, वहां पहले से प्रतिमा है। नई प्रतिमा रखने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारण प्रतिमा को विवादित स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रखवा दिया गया है।- राम ऋषि रमन, एसडीएम।

बोले जिम्मेदार