{"_id":"69c968d44807bba8450b8a0f","slug":"chances-of-rain-from-today-till-april-1-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128981-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आज से एक अप्रैल तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आज से एक अप्रैल तक बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार से बुधवार के बीच मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश, बिजली चमकने और गर्जना के साथ तेज हवाओं का अनुमान जताया है। किसानों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि पूरे सप्ताह हल्के बादल छाए रहेंगे। जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें उसे सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। बारिश से खेतों में लगे पौधे गिर सकते हैं और फलियां फट सकती हैं। अधिक नमी से पौधों में रोग बढ़ सकते हैं और दानों को नुकसान हो सकता है।
वर्षा से खेतों में जलभराव, फूलों का झड़ना और फलों में सड़न भी हो सकती है। किसानों को इस अवधि में फसलों की सिंचाई और छिड़काव का कार्य नहीं करना चाहिए। खेतों से बारिश का पानी निकालने के लिए उचित निकासी का रास्ता बनाना जरूरी है। पकी हुई फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए। अपने पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।
-- -- -
विधायक ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के लिए मांगा मुआवजा
चित्रकूट। जिले के राजापुर क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।
विधायक प्रधान ने पत्र में बताया कि राजापुर के लमियारी, भदेदू, सुरवल और सुरेसन सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की अपील की। (संवाद)
Trending Videos