{"_id":"69c96908736910b9cc03a5cb","slug":"hoteliers-are-losing-patience-due-to-non-availability-of-cylinders-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128996-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सिलिंडर न मिलने से होटल कारोबारियों का जवाब दे रहा धैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सिलिंडर न मिलने से होटल कारोबारियों का जवाब दे रहा धैर्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने की वजह से अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबारों का धैर्य जवाब देने लगा है। आपूर्ति न होने से कई होटल संचालक पारंपरिक भट्ठियों पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ ने अपना कारोबार बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने घरेलू गैस सिलिंडरों को कालाबाजारी में बेचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
होटल कारोबारी राजेंद्र कुमार, मुन्ना लाल और महेश कुमार ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से वे भट्ठी पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्रा और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने आरोप लगाया कि मुनाफाखोर गैस सिलिंडरों की किल्लत पैदा कर उन्हें ब्लैक में बेच रहे हैं। कुछ दिन पहले बेड़ी पुलिया के पास जिला प्रशासन की टीम ने 35 सिलिंडर बरामद किए थे। ये कालाबाजारी के लिए जा रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति इस समय बंद है। बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को बुक किए गए सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -
भट्ठी जलाकर कर रहे व्यवसाय
शहर के पुरानी कोतवाली के पास होटल खोलने वाले साजिद ने बताया कि व्यावसायिक सिंलिडर बंद हो गई। जब गैस नहीं मिली तो कुछ दिन के लिए होेटल बंद कर दिया। इंतजार करते रहे कि शायद सिलिंडर मिलने लगेगा। जब नहीं मिला तो उन्होंने भट्टी में ही खाना बनाना शुरू कर दिया।
-- -- -- -- --
परिवार का भरणपोषण में हो रही दिक्कत
पुरानी बाजार निवासी संतोष ने बताया कि भट्ठी जलाकर काम चला रहे हैं। मिठाई बनाने का कारोबार होता है। गैस नहीं मिल रहा है। अपने परिवार का पालन-पोषण करना है। भट्ठी जलाकर ही इस समय काम चल रहे हैं।
Trending Videos