सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Controversy erupts over claims of 22 lakh lamps donated in Chitrakoot; former MP attacks administration

Chitrakoot News: चित्रकूट में 22 लाख दीपदान के दावे पर विवाद, पूर्व सांसद ने प्रशासन को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over claims of 22 lakh lamps donated in Chitrakoot; former MP attacks administration
फोटो 29सीकेटीपी 15 भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनवमी और चित्रकूट गौरव दिवस पर हुए कथित बाइस लाख दीपदान के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकारी आंकड़ों को फर्जी बताते हुए प्रशासन को घेरा है।
Trending Videos




पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने भगवान कामतानाथ को पत्र लिखकर दोषियों को दंड देने का आग्रह किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने चित्रकूट गौरव दिवस पर बाइस लाख दीप जलाने का दावा किया था। भैरों प्रसाद मिश्रा के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामघाट पर केवल ग्यारह हजार दीप जले होंगे। लेकिन इसे ग्यारह लाख दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मध्य प्रदेश प्रशासन ने भी इतने ही दीप जलाने का दावा किया। वहां भी मुश्किल से पचास हजार दीप जले होंगे। उनका मानना है कि दोनों स्थानों को मिलाकर एक लाख दीपदान का आंकड़ा सही लगता है। यह कृत्य आस्था का अपमान और जनता के साथ धोखा है।





पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फेसबुक पर करीब दो सौ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिवों और प्रधानों से दीपदान के लिए दो-दो हजार रुपये वसूले गए हैं। इसके बावजूद बाइस लाख दीयों का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।



लोगों की प्रतिक्रिया

विशाल कुमार उपाध्याय ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसे आस्था के नाम पर खेल बताया। उन्होंने लिखा कि बाइस लाख दीयों का आंकड़ा दिया गया। जबकि रामघाट में लगभग चार लाख दीये ही जले थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन कर रहा है इतना बड़ा खेल। उन्होंने स्वयं वहां मौजूद होने का दावा किया और कहा कि इतने दिए नहीं जले थे।

फोटो 29सीकेटीपी 15 भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद।

फोटो 29सीकेटीपी 15 भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed