फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot panchayat chunav result 2021: daku Thokia brother Deepak becomes pradhan

UP Panchayat Election Result 2021: डाकू ठोकिया का भाई दीपक बना प्रधान, रह चुका 25 हजार का इनामी

Mon, 03 May 2021 10:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 May 2021 10:52 PM IST
सार

कुख्यात डाकू यूपी एमपी से साढे़ छह लाख का इनामी ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल का भाई दीपक पटेल ने ग्राम प्रधान का चुनाव बंदरी से जीत लिया है। उसकी इस जीत पर परिजन व उसके समर्थकों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
chitrakoot panchayat chunav result 2021: daku Thokia brother Deepak becomes pradhan
चित्रकूट- डाकू अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया के छोटे भाई दीपक पटेल ने प्रधान पद पर जीत हासिल की - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में एक और डाकू परिवार का सदस्य ग्राम प्रधान बन गया है। कुख्यात डाकू यूपी एमपी से साढे़ छह लाख का इनामी ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल का भाई दीपक पटेल ने ग्राम प्रधान का चुनाव बंदरी से जीत लिया है। उसकी इस जीत पर परिजन व उसके समर्थकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रधान दीपक भी अपने भाई ठोकिया के मारे जाने के बाद पुलिस रिकार्ड में 25 हजार का इनामी बना था और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया था। इसके बाद से वह गांव में ही रहकर जीवन यापन कर रहा है। डाकू ठोकिया के परिवार में पहले भी जनप्रतिनिधि बन चुके हैं।
विज्ञापन


 

सदर ब्लाक कर्वी चित्रकूट की बंदरी ग्राम पंचायत से दीपक पटेल ने प्रधान पद का चुनाव बेहद गुपचुप तरीके से लड़ा। इस गांव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। दीपक का दबदबा कुछ ऐसा रहा कि उसे 535 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे सुधीर गर्ग को 196 वोट ही मिल पाए। इस प्रकार दीपक पटेल 339 वोट से जीतकर प्रधान बन गया।

ठोकिया के परिवार में उसकी दो चाची जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उसकी मां भी विधान सभा का चुनाव लड़ी थी लेकिन बहुत कम वोट से हार गई थी। यूपी एमपी से साढे छह लाख के इनामी डाकू अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया ने एसटीएफ के सात सिपाहियों की सामूहिक हत्या की थी।

ठोकिया के मारे जाने के बाद उसके भाई दीपक का नाम भी इसी मामले में दर्ज था। रायबरेली में पढ़ाई के दौरान नाबालिग दीपक को एसटीएफ उठा कर प्रयागराज ले आई थी। वहां से दीपक गन लेकर भाग निकला था। उसे पुलिस ने कई बार पकड़ा और जेल भेजा। ठोकिया के मारे जाने के बाद 25 हजार का इनामी भी था। इन केसों से वह बरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed