{"_id":"6a4d4164ed47a8514b06076f","slug":"congresss-sadbuddhi-padyatra-march-for-wisdom-against-the-theft-of-ram-mandir-offerings-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-133388-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 11 सद्बुद्धि पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 07 सीकेटीपी 11 सद्बुद्धि पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद
चित्रकूट। अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने शहर में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। जयपुरिया चौराहा सीतापुर से शुरू यह पद यात्रा रामघाट स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर के पास समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि पहले वोट चोरी और पेपर लीक के बाद अब राम मंदिर में चढ़ावा भी चोरी किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे चढ़ावा चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम न करें। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पांडे ने भाजपा सरकार और आरएसएस पर चढ़ावा चोरी में मिलीभगत का आरोप लगाया। पदयात्रा में जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी, कामता प्रसाद द्विवेदी, राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामकृपाल वर्मा, अरविंद पांडे, संतोष तिवारी, भाऊ राम कुशवाहा, श्रवण शुक्ला, दिलीप यादव, उदयभान, राजकरण मौजूद रहे।