फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM to inaugurate

Chitrakoot News: 950 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
CM to inaugurate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बुधवार को धर्मनगरी में 950 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 394.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 556.18 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे अधिक 61 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की है।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के अनुसार सदर विधान सभा में 53 व मानिकपुर विधानसभा में 71 विकास कार्य शामिल हैं। सदर विधानसभा के 22 कार्याें का 180.62 करोड़ व मानिकपुर के 27 कार्यों का 214.07 करोड़ से लोकार्पण और 31 कार्यों का 211.86 व 44 कार्यों का 344.32 से शिलान्यास होगा। परियोजनाओं के संचालन होने से जहां लोगों को आवागमन की राह आसान होगी। वहीं छात्राओं को विद्यालय में निवास करने की परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही किसानों की सिंचाई की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

-----
इन परियोजनाओें का होगा लोकार्पण
शिक्षा विभाग
मऊ ब और रामपुर कल्याण में केबीजीवी का एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास।
--------
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
मानिकपुर सरहट में नवीन संकेत जूनियर हाईस्कूल।
------
पर्यटन विभाग
-राजापुर में तुलसी स्मारक, उपवन का निर्माण
-कामदगिरि परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण
-पर्यटन चौराहा से रामघाट व शिवरामपुर तिराहा तक पथ प्रकाश व्यवस्था
- चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद का स्थाई कार्यालय की स्थापना
- मानिकपुर में शेाभन सरकार का सौन्दर्यीकरण।
- पर्यटन चौराहा का विकास, रामघाट में पीए सिस्टम की स्थापना।
- बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी होटल तक डेकोरेटिव पथ प्रकाश व्यवस्था।
- चर स्थित सोमनाथ शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण।
-पर्यटन कार्यालय में बने आवासों की मरम्मत के कार्य।
------
लोक निर्माण विभाग
- देवांगना घाटी के पास सर्किट हाउस।
- सरधुवा में थाना भवन, बांदा बिसंडा ओरन नादी भौंरी की करीब 30 किमी सड़क का चौड़ीकरण।
- शिवरामपुर खोही से पीली कोठी तक सीसी मार्ग व नाली निर्माण।
- अंतरराज्यीय सीमा पर देवांगना घाटी के पास गेट व प्रकाश व्यवस्था।
- पटेल तिराहा से देवांगना तक फोरलेन सड़क में गेट व पथ प्रकाश व्यवस्था।
- दहिनी नाला में लघु पुल का निर्माण।
- सरहट में सतना हाईवे से खंभेश्वर आश्रम तक संपर्क मार्ग।
-मानिकपुर के काली घाटी में ब्लैक स्पॉट पर सेफ साइट डिस्टेंस का कार्य।
-मऊ परदवां मार्ग पर दो लघु सेतु का निर्माण।
- मानिकपुर में 20 पुल-पुलिया की मरम्मत समेत 20 परियोजनाएं।
------
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
-बरुआ नहर की पुर्नस्थापना व नहरी भूमि का चिन्हांकन,
-चिल्ली मल नहर प्रणाली की पुर्नस्थापना, कुलाबा निर्माण।
- लमिहारी पंप नहर की आधुनिकीकरण
- यमुना नदी किनारे पूरब पताई में इंटेकवेल सुरक्षा कार्य।
------
उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड बांदा
-भरतकूप से फतेहगंज मार्ग पर बान गंगा नदी पर सेतु निर्माण।
- बरदहा नदी पर सेतु निर्माण, वाल्मीकि नदी में दीर्घ सेतु व पहुंच मार्ग।
-रेहुटा मार्ग पर मंदाकिनी नदी में दीर्घ सेतु का निर्माण कराया है।
--------------
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद
बरगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक में पुरुष छात्रावास ब्लॉक ए व बी निर्माण
- महानिरीक्षक कार्यालय निर्माण।
-----
इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
लोक निर्माण विभाग
- प्रांतीय खंड से कर्वी बूढ़ा सेमरवार राजापुर सड़क चौड़ीकरण।
- परिक्रमा मार्ग के रामायण दर्शन केंद्र का नव निर्माण।
- नांदी के हनुमान मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण।
- गुंता नदी पर पुल निर्माण, 6 पुल-पुलिया की मरम्मत समेत कुल 41 परियोजनाओं।
---------
खेल विभाग : स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग टैंक का निर्माण।
परिवहन विभाग : उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में सारथी हॉल का निर्माण।
माध्यमिक शिक्षा : नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण।
-कौबरा में नवीन राजकीय हाईस्कूल का निर्माण,
- जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में टाइप-दो, तीन व चार के आवास निर्माण।
कृषि विभाग
- गनीवां में कृषक आवास निर्माण, माइकोबाइलॉजी प्रयोगशाला निर्माण।
-चांदी में उच्चीकृत इंटरमीडिएट कॉलेज का निर्माण।
-----------
पर्यटन विभाग
पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण। मानिकपुर में थीम पार्क का निर्माण समेत 75 परियोजनाएं शामिल ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed