सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cylinders booked for March, consumers making rounds of the agency for April

Chitrakoot News: मार्च की बुकिंग के सिलिंडर, अप्रैल के उपभोक्ता एजेंसी के लगा रहे चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cylinders booked for March, consumers making rounds of the agency for April
20 सीकेटीपी-03- पुरानी कोतवाली चौराहे के पास गैस एजेंसी में लाइन लगाए उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियां मार्च महीने की बुकिंग के ही सिलिंडर वितरित कर रहे हैं, जबकि अप्रैल की बुकिंग के उपभोक्ताओं को अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं। वर्तमान में 12,644 सिलिंडर की बुकिंग लंबित है, जबकि स्टॉक में केवल 1521 सिलिंडर ही उपलब्ध हैं।
Trending Videos




गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ और बुकिंग के लंबे समय तक लटकने से लोग परेशान हैं। मार्च के सिलिंडर अभी तक वितरित किए जा रहे हैं, तो अप्रैल की बुकिंग के सिलिंडर मई में मिलेंगे, जिससे उनका रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लकड़ी की कीमत भी बढ़ गई है, जो अब 12 रुपये किलो से अधिक बिक रही है। इसके अलावा, स्मार्ट मीटर लगने के कारण लोग इंडक्शन के इस्तेमाल को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो-04-लाल बहादुर मिश्रा



पहली अप्रैल को बुकिंग कराई थी



कर्वी नगर के निवासी लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी और उन्हें 20 दिन में सिलिंडर मिल जाने की बात कही गई थी लेकिन सिलिंडर लेने गए, तो बताया कि मार्च की बुकिंग के सिलिंडर दिए जा रहे हैं। कहा कि अब घर में सिलिंडर भी खत्म हो चुका है, और खाना बनाने के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।



फोटो-05-ज्ञानू



एजेंसी पहुंचने पर बताया 25 के बाद आना



रगौली गांव के निवासी ज्ञानू ने बताया कि चार अप्रैल को बुकिंग की थी और ओटीपी भी है। सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे, तो उन्हें 25 तारीख के बाद आने को कहा गया। इस तेज धूप में 10 किलोमीटर दूर से आना पड़ा था लेकिन सिलिंडर नहीं मिलने से बैरंग ही जाना पड़ रहा है।



बोले जिम्मेदार



घरेलू के साथ कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू है। शादी वाले कार्डों को प्राथमिकता देकर सिलिंडर दिए जा रहे हैं। वहीं घरेलू सिलिंडरों के लिए लगातार मांग जारी है और उपभोक्ताओं को सिलिंडर भी वितरण किए जा रहे हैं। रविवार को डिपो बंद के कारण सोमवार को सिलिंडर की आपूर्ति नहीं पहुंची है। मंगलवार को वितरण होगा। -कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed