सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice issued to 352 illegal occupants of Kanshiram Colony

Chitrakoot News: कांशीराम कॉलोनी के 352 अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 352 illegal occupants of Kanshiram Colony
फोटो 20 सीकेटीपी 01 लोढ़वारा की जर्जर कांशीराम कॉलोनी-संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के लोढ़वारा में स्थित कांशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से निवास करने वाले 352 कब्जेदारों को जांच के बाद नोटिस जारी की गई है। सभी को 15 दिन में आवास खाली करने के लिए कहा गया है। कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अमर उजाला ने जनवरी माह में अभियान चलाया था।
Trending Videos




लोढ़वारा के कांशीराम कॉलोनी का वर्ष 2010 में निर्माण हुआ था, इसमें 84 ब्लॉक हैं। इसमें एक हजार आवास बनाए गए थे। इसमें 480 आवासों में लोग निवास कर रहे हैं। मामले को अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने आवासों की जांच शुरू कराई। इसमें 352 आवासों पर अवैध रूप से कब्जा मिला और केवल 128 आवासों पर ही आवंटित वाले लोग निवास करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब इन अवैध कब्जेदारों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई और सभी को नोटिस जारी होने लगे। अभी तक करीब 250 अवैध कब्जेदारों को नोटिस पहुंचा दिया गया है। अन्य को एक-दो दिन में नोटिस मिल जाएगा। नोटिस में लिखा है कि 15 दिन में सभी अवैध कब्जेदार आवास खाली कर दें। एक बार की नोटिस में कब्जा न हटाने पर दो और बार नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी खाली न करने पर प्राथमिकी दर्ज भी हो सकता है।



एसडीएम अजय यादव ने बताया कि चिह्नित अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तीन बार नोटिस देने का नियम है। इसके भी कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।



आवासों की हालत खस्ता



कांशीराम आवासों की हालत खस्ताहाल है। अधिकांश आवास जर्जर हो चुके हैं। कई में पेयजल की समस्या बनी हुई है। नालियां टूटी हुई हैं। पार्क बदहाल हैं। इसकी वजह से आज भी 506 आवासों में ताला बंद रहता हैं। यहां कोई निवास करने वाला नहीं है।



महिला ने आवास पर कब्जे की शिकायत की



मीरा सोनी ने बताया कि उसके आवास पर किसी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कई बार आवास खाली करने के लिए कहा लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया है। अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed