सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Danapur Express to Taj, public out, weather

Chitrakoot News: दानापुर एक्सप्रेस को रोका, जनता को निकाला, हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Danapur Express to Taj, public out, weather
विज्ञापन
फोटो-18 सीकेटीपी 19 बांसा पहाड़ स्टेशन पर ट्रैक व ट्रेन के सामने खड़े होकर हंगामा करते यात्री। संवाद
Trending Videos

-बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर खान-पान की सुविधा न मिलने से यात्री आक्रोशित
हंगामा से बाधित रहा ट्रैक जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर/चित्रकूट। बुधवार को बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने करीब 15 घंटे की देरी और दूसरी ट्रेन को निकालने के विरोध में जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरपीएफ व जीआरपी जवानों से भी बहस हुई। यह ट्रेन बेंगलुरु से चलकर बुधवार दोपहर 12.45 बजे बांसा पहाड़ पहुंची थी, जहां इसे करीब एक घंटे तक रोका गया।



बेंगलुरु से दानापुर स्पेशल ट्रेन सोमवार को बेंगलुरु से रवाना हुई थी। बुधवार की दोपहर 12.45 बजे बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन करीब 15 घंटे विलंब हो चुकी थी। इससे गुस्साए यात्री ट्रैक पर आ गए और हंगामा करने लगे। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसी जगह क्यों ट्रेन रोकी जाती है। इसी बीच जनता एक्सप्रेस को सिग्नल देकर मानिकपुर की ओर रवाना कर दिया गया। इससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन यात्री उनसे बहस करने लगे। काफी समझाने के बाद यात्री माने और ट्रेन में बैठे, तब ट्रेन 1.41 बजे रवाना हुई। इस बीच करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। उप स्टेशन प्रबंधक बांसा पहाड़ विक्रम कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है, इस कारण ट्रेनों को रोका जाता है। सिग्नल मिलने पर रवाना किया जाता है। इससे नाराज होकर यात्रियों ने हंगामा किया है। समझा-बुझाकर यात्रियों को ट्रेन बैठाया गया और ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे ट्रैक मरम्मत की वजह से रोकी जाती ट्रेनें : मानिकपुर से सतना मार्ग पर रेलवे पटरियों की मरम्मत का काम लगातार चलता रहता है। इस दौरान आने वाली ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोका जाता है। दोपहर में अक्सर ट्रेन रोकना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



बोले जिम्मेदार------



जबलपुर मंडल के डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि मानिकपुर जंक्शन की ओर से सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोका जाता है। ट्रैक मरम्मत भी चल रही है। उससे भी ट्रेनें लेट होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed