{"_id":"69baf92ea908ffcadc0176a7","slug":"navratri-begins-with-mangala-aarti-vindhyavasini-dham-decorated-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1007-142999-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंगला आरती के साथ नवरात्र शुरू, विंध्यवासिनी धाम सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंगला आरती के साथ नवरात्र शुरू, विंध्यवासिनी धाम सजा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12- मां सिद्धदात्री विंध्यवासिनी। संवाद
- मंदिर कमेटी व प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
- नौ दिवसीय मेला में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गिरवां। बुंदेलखंड के विंध्यावासिनी खत्री पहाड़ शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ गुरुवार को मंगला आरती से होगा। पूरे धाम को भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह है।
मेला शुरू होने से पहले ही मां विंध्यावासिनी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। प्रशासन ने भारी भीड़ के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिसमें टेंट लगाकर श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत दी जाएगी। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल तैनात है। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं का भी विशेष ध्यान है। नवरात्र पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर कमेटी भी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है। मेला प्रबंध समिति अध्यक्ष आलोक तिवारी ने शतचंडी महायज्ञ, रात जागरण और रामलीला आयोजन की जानकारी दी।
Trending Videos