{"_id":"69c02b5b7c21ef37f905eb06","slug":"water-flowed-from-taps-in-80-villages-on-the-fifth-day-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128670-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 80 गांवों में पांचवें दिन नलों में बही जल की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 80 गांवों में पांचवें दिन नलों में बही जल की धारा
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22सीकेटीपी 29 मोहम्मद बकरीदी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। देर से ही सही मगर बिजली विभाग दुरुस्त आया। बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना में 80 गांवों में चार दिन से ठप जलापूर्ति समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विद्युत विभाग ने रविवार को दूसरे फीडर से तार जोड़वा कर बाधित जलापूर्ति शुरू करा दी।
17 व 18 मार्च की रात को चोरों ने सात खंभों की तार चोरी कर लिया था, साथ ही छह खंभे क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना में आपूर्ति बंद हो गई थी। पानी पहुंचते ही लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ देर में बंद हो गया। इससे लोग टंकी भी नहीं भर सके। इधर, जिम्मेदार का कहना है कि ओवरलोड के चलते मशीनों को चलने में समस्या आ रही है।
इधर, शिकायत के बाद चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और विद्युत विभाग ने एस्टीमेट बनाकर कार्यदायी संस्था को तार व खंभे लगाने का काम दिया। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया है। तार व खंभा लगाने में कई दिन लग सकते हैं।
-- -- -- --
रात में आया पानी, सुबह नहीं
मोहम्मद बकरीदी का कहना है कि रात में कुछ देर तक पानी आया था लेकिन रविवार की सुबह पानी नहीं आया है। इससे पेयजल की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है।
-- -- -- -- -- -
रवि द्विवेदी का कहना है कि सुबह पानी की सप्लाई तो हुई है लेकिन जरूरत के हिसाब से भरपूर पानी नहीं आया है। दिन में पानी के लिए परेशानी हुई।
-- -- -- -- -- --
तार चोरी होने से आपूर्ति बंद थी। बिजली विभाग ने ओबरी फीडर से तार जोड़ दिया है। गांवों में जलापूर्ति शुरू की गई है लेकिन ओवरलोड के चलते पंप हाउस की मशीनें सही चल नहीं पा रही हैं।
- हरीकेश सिंह, सहायक अभियंता, पेयजल योजना
Trending Videos